कुन्दरकी : नगर पंचायत चेयरमैन ने 11 सौ लोगों को बांटा राशन
कुन्दरकी नगर पंचायत की अध्यक्ष ज़ीनत मेहदी ने कस्बे के अति निम्न 11 सौ परिवारों को घर-घर जाकर राशन बांटा। शुक्रवार को दोपहर बाद कस्बे में पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन की पत्नी नगर पंचायत चेयरमैन जीनत...
कुन्दरकी नगर पंचायत की अध्यक्ष ज़ीनत मेहदी ने कस्बे के अति निम्न 11 सौ परिवारों को घर-घर जाकर राशन बांटा। शुक्रवार को दोपहर बाद कस्बे में पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन की पत्नी नगर पंचायत चेयरमैन जीनत मेहंदी ने ग़रीब लोगो की मदद के लिए खाद्यान्न सामग्री पेकिंग की और घर-घर वितरण किया। पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन ने बताया कि इस कोरोना वायरस महामारी में आपदा के वक्त ग़रीब लोगों को रोजी रोटी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है कस्बे के 11 सौ परिजनों को उनके घर घर जाकर कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया। वही स्वच्छता एवं कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर चेयरपर्सन जीनत मेहंदी,पूर्व चेयरमैन मेहंदी हसन खान, मुजीबुर्रहमान, लईक अहमद, फ़हीम अहमद आदि रहे।