Moradabad News: मेडिकल स्टोरों पर पहुंची जांच टीम, खंगाले अभिलेख
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: कुंदरकी में मेडिकल स्टोरों की दवाइयों और अभिलेखों की जांच के लिए बुधवार को एक बार फिर अभियान चलाया गया। जांच टीम ने कई स्टोरों पर पहुंचकर संदिग्ध दवाइयां जब्त कीं। इस अभियान की सूचना फैलते ही कई संचालक अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। यह अभियान पहले भी चला था।

Moradabad News: कुंदरकी। नगर में मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की बिक्री और उनके अभिलेखों की जांच को लेकर बुधवार को एक बार फिर अभियान चलाया गया। जांच टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर दवाइयों के स्टॉक और उनसे संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच के दौरान कुछ दवाइयां संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कब्जे में लेकर संबंधित संचालकों से खरीद-बिक्री के बिल और अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया। बताया गया कि अभियान की जानकारी फैलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानें बंद कर मौके से हट गए जबकि कुछ दुकानों पर टीम ने पहुंचकर दवाइयों और अभिलेखों की जांच की।
गौरतलब है कि कुंदरकी क्षेत्र में इससे पहले भी मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी और दवाइयों की जांच की जा चुकी है। इसके बावजूद बुधवार को दोबारा अभियान चलाए जाने से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मची रही।


