कुणाल अरोड़ा ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Apr 06, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - शहर निवासी कुणाल अरोड़ा ने मार्डन एकेडमी लखनऊ में पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। 5 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने फाइनल में बृजेंद्र सिंह को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ उनके पास अब 36 पदकों की संख्या हो गई है।

कुणाल अरोड़ा ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

शहर निवासी कुणाल अरोड़ा ने एक बार फिर से मार्डन एकेडमी लखनऊ में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। यहां आयोजित पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन पांच अप्रैल को किया गया। इस पदक के साथ उनके पास अब तक कुल 36 पदकों की संख्या हो गई है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में कुणाल अरोड़ा ने बृजेंद्र सिंह (बरेली) के खिलाड़ी को एक तरफा मुकाबले में 3-0 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।