जिस पर होती भगवान की कृपा उसी को मिलती भागवत

जिस पर होती भगवान की कृपा उसी को मिलती भागवत

संक्षेप:

Moradabad News - नगर विधायक रितेश गुप्ता और अल्पना गुप्ता द्वारा राही होटल में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा व्यास डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा...

Sep 15, 2025 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

नगर विधायक रितेश गुप्ता एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता द्वारा राही होटल में कराई जा रही श्रीमद् भागवत कथा जारी रही। पांचवें दिन कथा व्यास डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं एवं पूतना उद्धार का प्रसंग सुनाकर सराबोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा जिस पर भगवान की कृपा होती है उसी को श्रीद् भागवत कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। तन, मन ,धन, तीनों प्रकार की सेवा के बाद ही भगवान भक्त को कथा का रसपान कराते हैं। उन्होंने कहा पहले मानव जीवन मिल जाए फिर इस जीवन में सत्संग मिल जाए, मानव जीवन को सतगुरु मिल जाए तो जीवन में इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा संतों का समागम अर्थात् सत्संग मिलना दुर्लभ है। एक क्षण का सत्संग भी इतना बड़ा पुण्य देता है कि यदि उसे तराजू के एक पलड़े में रख लें तो दूसरे पलड़े की सौ तौल भी कम रहेंगी। कथा व्यास ने कहा दो प्रकार के तीर्थ होते हैं। एक प्रकार का तीर्थ वह होता है जहां हमे जाना पड़ता है। इसमे समय के साथ धन भी खर्च होता है। दूसरा तीर्थ भागवत पुराण कथा होती है। यह चलता फिरता तीर्थ है। आज यहां हो रही है कल कहीं और होगी। उन्होंने बताया प्रयागराज संगम में तीन नदियां मिलती है। इसमें गंगा, जमुना और सरस्वती शामिल हैं। गंगा भक्ति, जमुना कर्म और सरस्वती ज्ञान की धारा है। कथा में टीएमयू ग्रुप के बाइस चेयरमैन मनीष जैन सहित पवन जैन, तनुज अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, दीपक बाबू, गिरीश भंडूला, विनोद अग्रवाल, संजय शर्मा, विपिन गुप्ता, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, डा. विशेष गुप्ता, अभिषेक चौबे आदि शामिल रहे।