वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में रोज हाउस बना विजेता
Moradabad News - कुंवर रानी प्रीतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलो भारत नगर खेल कुंभ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल में रोज हाउस ने ट्यूलिप हाउस को हराकर जीत हासिल की। अभाविप के सदस्यों ने विशेष योगदान दिया और विजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

नगर के नील बाग स्थित कुंवर रानी प्रीतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलो भारत नगर खेल कुंभ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रोज हाउस विजेता रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मैच का आयोजन हुआ जिसमें फाइनल मैच रोज और ट्यूलिप हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रोज हाउस विजयी रहा। अभाविप के गौरव सिंह विभाग संगठन मंत्री,सिद्धार्थ शर्मा तहसील संयोजक, सोहित राघव जिला संयोजक ने विशेष योगदान दिया। प्रधानाचार्य रंजीत ईश्वर व परमानंद सक्सेना एवं गौरव सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से पीटीआई नादिर रजा़, अमित सक्सेना, हेमंत शर्मा ने सहयोग दिया।
रोज टीम के सदस्य पर्व, यश, दक्ष ,अवनीश, प्रणव,सनी, जियाउरहमान,अदनान सोहाब और रेहान रहे वहीं ट्यूलिप हाउस में नितिन ,सोहित, उत्सव,शाहनवाज, समीर,वैभव ,गोपाल ,ओम, कैफ,अजमल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




