महिलाओं और ग्राम प्रधानों को प्रदर्शनी में किया सम्मानित
Moradabad News - नेहरू युवा केंद्र में खादी एवं स्वावलंबन उत्सव के दौरान 16 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इंडियन सोप कंपनी ने 33 महिलाओं को नारी सम्मान अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया। मुरादाबाद के ब्लॉक प्रमुख और...

नेहरू युवा केंद्र में आयोजित खादी एवं स्वावलंबन उत्सव में सोमवार को महिलाओं को ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। ग्रामोद्योग विकास एवं सतत स्वरोजगार प्रोत्साहन नीति 2024 के अंतर्गत 16 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। वहीं इंडियन सोप कंपनी रामपुर की ओर से नारी सम्मान अवॉर्ड 2024 के तहत 33 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और खादी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथि रहे मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख मनीष ठाकुर और विशिष्ट अतिथि शैफाली सचान ने सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया प्रदर्शनी मंगलवार तक जारी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।