Moradabad News: शिवभक्त कांवड़ियों के इलाज को जुटे डॉक्टर
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: मुरादाबाद। सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ मेले का उत्साह चरम पर पहुंच गया। मेले के दौरान शिवभक्तों की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर

Moradabad News: सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ मेले का उत्साह चरम पर पहुंच गया। मेले के दौरान शिवभक्तों की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने व समुचित देखभाल के लिए चिकित्सक सेवा और समर्पण के जज्बे के साथ जुटे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के ऐसे 18 स्थानों पर विशेष चिकित्सा शिविर लगाए गए जहां कांवड़ियों की आवाजाही अधिक रहती है। शिविर में चिकित्सकीय टीमें सभी आवश्यक दवाओं व चिकित्सकीय सामग्री के साथ जुटी रहीं।


