ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकैराना और नूरपुर भी सपा ही जीतेगी

कैराना और नूरपुर भी सपा ही जीतेगी

कैराना और नूरपुर में सपा ही जीतेगी। गोरखपुर और फूलपुर की जीत सपा दोहराएगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी बनने के बाद पहली बार मुरादाबाद आए और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उनका जोरदार स्वागत पार्टी...

कैराना और नूरपुर भी सपा ही जीतेगी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 23 Apr 2018 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

कैराना और नूरपुर में सपा ही जीतेगी। गोरखपुर और फूलपुर की जीत सपा दोहराएगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी बनने के बाद पहली बार मुरादाबाद आए और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उनका जोरदार स्वागत पार्टी कार्यालय पर किया गया।

चक्कर की मिलक स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल की अगुवाई में नेताओं के साथ मंथन किया। आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति भी बनाई। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के शासनकाल में त्राहिमाम कर रही है। व्यापारी, महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। सपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखानी होगी। भाजपा की पोल खुल चुकी है। सपा के कार्यों में भाजपा ने अपने नाम का पट्टिकाएं लगा दी हैं। नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह वही मुरादाबाद है जहां छह में चार विधायक सपा के जीते दो कम वोटों से हारे। इसी लिए प्रदेश में मुरादाबाद को याद किया जा रहा है। गोरखपुर फूलपुर की तरह कैराना और नूरपुर भी हम जीतेंगे। सपा कार्यकर्ताओं के हाथ में जिम्मेदारी है लोकतंत्र को बचाने की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगा कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन मुकेश यादव ने किया। इस दौरान एमएलसी परवेज अली, विधायक हाजी इकराम कुरैशी, मान सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा, मोहम्मद फहीम, हाजी रिजवान, नवाबजान, जयवीर सिंह यादव, संजीव यादव, डा. एसटी हसन, हाजी मन्नू कुरैशी महानगर अध्यक्ष, डीपी यादव, धर्मेंद्र यादव, समरपाल सिंह, गोपाल यादव, जुगल किशोर, लालू परवेज, प्रेम बाबू वाल्मीकि, राजकुमार प्रजापति, विशाल ठाकुर, अनीसुर्रहमान सैफी, हसीन जमाल, मीनू रत्नाकर, कामिल मंसूरी, ममता यादव, आरिफ अब्बासी, विजय वीर सिंह, हुमायूं कदीर, रत्ना सिंह, आरिफ अब्बासी, बाबर खां, कुशल यादव, दुष्यंत यादव, मनोज यादव, अतहर अंसारी, सोमवीर सिंह यादव, संजीव चौधरी, सिद्दीक कुरैशी आदि मौजूद रहे।

नहीं मिली कुर्सी तो नाराज हुए विधायक

सपा की बैठक के दौरान पहुंचे ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान को कुर्सी नहीं मिली। कुछ देर वह खड़े रहे। संचालक ने संबोधन में नाम भी लिया पर किसी ने कुर्सी नहीं दी। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें