कांशीराम नगर के उजड़े पार्कों में लौटेगी रौनक, 24 लाख से सौंदर्यीकरण नो डिजिटल
Moradabad News - कांशीराम नगर के पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विकास प्राधिकरण 24 लाख रुपये खर्च करेगा। नई टाइल्स, हरियाली, बैठने की व्यवस्था और बच्चों के खेलने के उपकरण लगाए जाएंगे। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि पार्कों की स्थिति खराब थी। एमडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

कांशीराम नगर के लंबे समय से बदहाल पड़े पार्कों की तस्वीर अब बदलने जा रही है। जर्जर पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए विकास प्राधिकरण ने 24 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी की है। योजना के तहत पार्कों में नई इंटरलॉकिंग टाइल्स, हरियाली, बैठने की व्यवस्था और बच्चों के खेलने के उपकरण लगेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्कों की हालत काफी समय से खराब थी। जगह-जगह टूटी टाइल्स, सूखी घास और खराब झूले लोगों के लिए परेशानी बने हुए थे। शाम के समय परिवार और बुजुर्ग पार्कों में जाने से बचते थे। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के मुताबिक पार्कों में पौधारोपण के साथ लाइटिंग व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी।
जिससे सुबह-शाम के समय लोग सुरक्षित माहौल में घूम सकें। बच्चों और महिलाओं के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि पार्कों के विकसित होने से न केवल इलाके की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थान भी मिल सकेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


