
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में कमालपुरी की टीम का रहा दबदबा
संक्षेप: Moradabad News - कमालपुरी की टीम ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ब्लॉक स्तरीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. वीर सिंह सैनी ने विजेताओं को सम्मानित किया। खेलों का आयोजन सरोज अकैडमी में हुआ, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कमालपुरी की टीम ने कबड्डी और दौड़ में कई पुरस्कार जीते।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ब्लॉक स्तरीय खेल में कमालपुरी की टीम के छात्राओं ने दबदबा कायम रखा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति डॉक्टर वीर सिंह सैनी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। प्राथमिक,उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन सरोज अकैडमी में मंगलवार को किया गया । शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह, सरोज एकेडमी के डायरेक्टर अनिरुद्ध चौहान और खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया । सर्वप्रथम विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया गया और उसके बाद बच्चों और निर्णायकों को खेल शपथ दिलाई गई ।

मुख्य अतिथि द्वारा 50 मीटर की बालिका दौड़ में झंडी दिखाकर खेलों का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया । खेलों में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 600 मीटर लंबी कूद ऊंची कूद को कबड्डी वालीबाल अंताक्षरी और मानचित्रण जैसे खेलों का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने पूर्ण मनोयोग से खेल भावना से प्रतिभाग किया । 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मनीषा, बालक वर्ग में नितिन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर सिंह, राकेश कुमार, आशीष कुमार, विजयपाल सिंह, श्वेता रस्तोगी, पीयूष कुमार, भीम सिंह, रमेश सिंह, शमशेर सिंह, दमन सिंह, अंकुर सिंह,रोहित कुमार,सोनिया चौहान,शिल्पी अग्रवाल,सपना,बबिता पारुल सहित समस्त नोडल संकुल शिक्षक ने प्रतिभाग कर सहयोग किया । कबड्डी प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग में नन्हू वाला की टीम प्रथम और कमालपुरी की टीम द्वितीय रही, जबकि बालिका वर्ग में कमालपुरी की टीम प्रथम रही। कबड्डी जूनियर वर्ग बालक वर्ग में कमालपुरी की टीम प्रथम और रतुपुरा की टीम द्वितीय रही, जबकि बालिका वर्ग में कमालपुरी की टीम प्रथम और नन्हू वाला प्रतापपुर की टीम द्वितीय रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




