Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsKailash Mansarovar Liberation Campaign Launched by Bharat Tibet Coordination Association
कैलाश मानसरोवर की मुक्ति को चला रहे अभियान

कैलाश मानसरोवर की मुक्ति को चला रहे अभियान

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री कांत तिवारी ने कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प अभियान की शुरुआत की। उन्होंने डा. शलभ गुप्ता के साथ कार्यों की जानकारी साझा की और अब तक सौ...

Oct 09, 2024 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री कांत तिवारी ने बताया कि उनका संगठन कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प अभियान चला रहा है। उन्होंने अभियान के लिए राष्ट्रीय शिवालय संरक्षण समिति राष्ट्रीय प्रांत संयोजक डा. शलभ गुप्ता के साथ किए गए कार्यों की रूप रेखा से भी अवगत कराया। इससे पहले वह डा. जयपाल सिंह व्यस्त और बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता के आवास पर पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया अभी तक मुरादाबाद में सौ संकल्प पत्र भरवाए है। इनमें डा. जयपाल सिंह व्यस्त,डा. विशेष गुप्ता,गौरव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, शैलेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अमित कौशल आदि शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें