Moradabad News: भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने अनेक समस्याओं को लेकर एसडीएम को सोंपा ज्ञापन
Moradabad News: बिलारी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इंतखाब उर्फ कासिम पाशा के नेतृत्व में अनेक समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोंपा गया।

Moradabad News: बिलारी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इंतखाब उर्फ कासिम पाशा के नेतृत्व में अनेक समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोंपा गया। मंगलवार को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से अनेक मांगे की गई है, जिनमें विधवा महिला रहमत का अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने के मामले में कहा गया है कि पात्रता की जांच ब्लॉक स्तर से पूरी हो चुकी है और संबंधित सच्चे द्वारा अपनी रिपोर्ट भी लगा दी गई है, इसके बावजूद भी आपूर्ति निरीक्षक उनका अंत्योदय कार्ड नहीं बना रहे हैं। इसके साथ ही कहा है कि जो लोग पात्र नहीं है, उनके राशन कार्ड निरस्त किए जाए और पात्र लोगों के ही राशन कार्ड बनाए जाएं।
इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही लापरवाही एवं अवैध वसूली की जांच की जाए। चक रोड की निष्पक्ष पैमाइश तथा तहसील में अवैध मुंशीयों के प्रकोप पर रोक लगाई जाए, जिसमें ग्राम गजीपुर के हल्का लेखपाल योगेश कुमार मोहम्मद निवासी गजीपुर के खेत में एक तरफा चक रोड निकालने पर अड़े हुए हैं जबकि राजस्व मैप में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इस मामले की निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए ताकि पीड़ित मजदूर को न्याय मिल सके। तहसील में जब भी प्रार्थी आते हैं तो लेखपाल के केवल मुंशी ही मिलते हैं, तहसील से ऐसे अवैध मुंशियों को तुरंत हटाया जाए तथा शासन के नियम अनुसार यह स्पष्ट किया जाए कि तहसील कार्यालय में मुंशी नाम का कौन सा पद सृजित है। बिलारी तहसील में इन मुंशियों का बहुत बड़ा प्रकोप है जो लगातार मजदूर और किसानों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वारिसान दर्ज कराने के संबंध में ग्राम मुंडिया भीकम में निवासी मोहम्मद इसराइल पुत्र सद्दीक की पुश्तैनी भूमि की विरासत चढ़ाने के लिए कई वर्षों से कई बार आवेदन किया जा चुका है परंतु आज तक विरासत दर्ज नहीं की गई है। इस समस्या से पूर्व में भी अवगत करा चुका है। इस भूमि पर तत्काल विरासत दर्ज कराई जाए। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद रफी एडवोकेट, आईटी हेड सलीम खान, जिला अध्यक्ष कासिम पाशा, तहसील अध्यक्ष सिराज पाशा, मोहम्मद आलिम, साबिर, बलबीर सिंह, फिरोज आलम, ग्यासुद्दीन, गुलाम मोहम्मद आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।फोटो सहित


