Moradabad News: अवैध पार्किंग मामले में अकाउंटेंट ने अब तक नहीं दिया जवाब
Moradabad News: सोमवार को पूरी हो रही जांच की समय सीमा-पार्किंग के टेंडर से लेकर खाते में जमा धनराशि तक मांगा गया हिसाबमुरादाबाद, संवाददाता। केजीके महाविद्यालय में पा

Moradabad News: केजीके महाविद्यालय में पार्किंग व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के मामले में कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई आगे बढ़ती नजर नहीं आ रही है। प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह की ओर से पार्किंग से जुड़े वित्तीय मामलों का हिसाब मांगने के बावजूद अकाउंटेंट अजय कपूर ने अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया है। मामले की जांच के लिए निर्धारित समय सीमा सोमवार को पूरी हो रही है। ऐसे में अकाउंटेंट के जवाब नहीं देने से जांच की कार्रवाई और उसके निष्कर्ष को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। टेंडर हुआ था या नहीं, खाते में कितनी रकम जमा हुई
पार्किंग से जुड़ी जानकारी की मांग
प्राचार्य ने अकाउंटेंट को पत्र भेजकर कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। पत्र में पूछा गया था कि पार्किंग का टेंडर हुआ था या नहीं। यदि टेंडर हुआ था तो कब हुआ और किस प्रक्रिया के तहत ठेका दिया गया। इसके साथ ही पार्किंग से प्राप्त धनराशि से कॉलेज के खाते में कितनी रकम जमा हुई, इसका भी पूरा ब्योरा मांगा गया है।
निलंबित प्रोफेसर मामला
कॉलेज में भवनों के अनाधिकृत ध्वस्तीकरण और संस्थान संपत्तियों के मामले में वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रो. अजय कुमार सिंह को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, क्रीड़ा सचिव प्रो. अनिल चौहान पर भी कॉलेज के खेल संसाधनों के व्यावसायिक इस्तेमाल और निजी स्पोर्ट्स अकादमी को लाभ पहुंचाने के आरोपों में निलंबित किया जा चुका है। कॉलेज प्रबंधन दोनों को चार्जशीट देने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद जवाब प्रस्तुत होंगे।
अवैध पार्किंग पर पूछताछ
कॉलेज में किस आधार पर बिना किसी टेंडर के अवैध पार्किंग चल रही थी, इस पर अकाउंटेंट से जवाब मांगा गया है। सोमवार तक उनका जवाब प्राप्त नहीं होता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. जितेंद्र सिंह, प्राचार्य।


