ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादछात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में किशोर गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में किशोर गिरफ्तार

कटघर पुलिस ने दुर्गेशनगर निवासी एक किशोर को छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार की है। एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि दुर्गेशनगर निवासी फर्मकर्मी की पुत्री 10वीं कक्षा की छात्रा है। मोहल्ले...

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में किशोर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 21 Sep 2019 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कटघर पुलिस ने दुर्गेशनगर निवासी एक किशोर को छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार की है। एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि दुर्गेशनगर निवासी फर्मकर्मी की पुत्री 10वीं कक्षा की छात्रा है। मोहल्ले में ही रहने वाले दो लड़के उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।

इसके कारण छात्रा का स्कूल जाना भी बंद हो गया। फर्मकर्मी के अनुसार छह जुलाई को शाम के समय दोनों आरोपी अपने एक दोस्त के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने छात्रा को घर से उठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस पहले मामले में टालमटोल करती रही। एसएसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में शनिवार को एसआई रामकुमार की टीम ने नाबालिग आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें