Moradabad News: साइड मांगने के विवाद में युवक को घेर कर पीटा, चार पर केस
Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में साइड मांगने के विवाद में जूस विक्रेताओं ने युवक को पीटा। रवि सिंह ने किशन, सौरभ, अंकुर और गोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 4 जुलाई को रवि ने साइड मांगी तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में जूस का ठेला लगाने वाले दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को घेर कर पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुरजनगर पीतलबस्ती निवासी रवि सिंह ने जूस का ठेला लगाने वाले दो भाई किशन व सौरभ और उनके साथी अंकुर व गोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में रवि सिंह ने बताया कि बीते 4 जुलाई को रात करीब दस बजे वह पीतल नगरी गेट से अपने घर गाड़ी से जा रहा था।
रास्ते में जूस वाले किशन व सौरभ अपना ठेला लेकर जा रहे थे। रवि सिंह के अनुसार उसने साइड मांगी तो दोनों ने गाली गलौज शुरू कर दी। बाद में आरोपियों ने अपने दो साथी अंकुर ओर गोपी को कॉल करके बुला लिया। चारों ने एमएचएससी फर्म के पास घेर कर रवि सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ कटघर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


