रोटरी क्लब एलीट ने धूमधाम से मनाया होली उत्सव
Moradabad News - रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट ने होली मिलन उत्सव धूमधाम से मनाया। सीमा अग्रवाल ने होली से संबंधित प्रश्न पूछे और राकेश व सीमा जौहरी ने संगीत प्रस्तुत किया। दीप प्रज्जवलन के साथ सभा की शुरुआत हुई, जिसमें कई सदस्य शामिल हुए। यह कार्यक्रम भाईचारे और खुशियों का प्रतीक था।

रोटरी क्लब मुरादाबाद एलीट की ओर से होली मिलन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। होली से संबंधित सरप्राईज प्रश्न सीमा अग्रवाल के द्वारा पूछे गये। टाईटल सॉन्ग राकेश जौहरी व सीमा जौहरी सुंदर प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर पीडीजी डॉ. राकेश सिंघल, अध्यक्ष मुकेश त्यागी, ज्ञान प्रकाश, प्रवीन कुमार, नीरज अग्रवाल,नलिन अग्रवाल ने सभा की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर सीमा जौहरी ने होली के मधुर गीत प्रस्तुत किये। संचालन नलिन अग्रवाल, राकेश जौहरी ने किया। विवेक अग्रवाल, संजीव सक्सैना, अतुल शर्मा, आरएन सिंह, राजीव अग्रवाल, आर्दश अग्रवाल, पराग पोरवाल, निशि विजय गुप्ता आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


