ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबार्डर पर यूपी-उत्तराखंड के पुलिस अफसरों का संयुक्त पहरा

बार्डर पर यूपी-उत्तराखंड के पुलिस अफसरों का संयुक्त पहरा

विधान सभा चुनाव में अवैध शस्त्र, शराब और ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए यूपी और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों का संयुक्त रूप से सख्त पहरा रहेगा।...

बार्डर पर यूपी-उत्तराखंड के पुलिस अफसरों का संयुक्त पहरा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 27 Jan 2022 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

विधान सभा चुनाव में अवैध शस्त्र, शराब और ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए यूपी और उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों का संयुक्त रूप से सख्त पहरा रहेगा। सीसीटीवी कैमरों का भी जाल बिछाया गया है। कैमरों की निगरानी लगातार दोनों राज्यों के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर दोनों राज्यों के शातिर अपराधियों की सूची का भी आदान-प्रदान किया गया है। अफसरों का मकसद चुनाव को सकुशल संपन्न कराना है। यह निर्णय हाल ही में दोनों राज्यों के पुलिस अफसरों की संयुक्त रूप से गूगल मीट पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की करीब ढाई सौ किलोमीटर की सीमा आपस में टच करती है। सीमा पर बड़ी संख्या में गांव बसे हुए हैं। इन हालातों में अपराधी इन्हीं गांवों में पनाह ले लेते हैं। इसी के चलते दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बैठक कर विशेष रणनीति बनाई है। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि बार्डर पर लगातार चौकसी बरती जा रही है। बार्डर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने में भी विशेष सावधानी रखी जा रही है। ड्यूटी पर जाने वाले पुलिस कर्मी को भी अंतिम समय पर जानकारी होती है कि उन्हें बार्डर की चेक पोस्ट पर ड्यूटी करनी है। डीआईजी ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दोनों राज्यों के अपराधियों की सूची को आदान प्रदान किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें