Moradabad News: राधा गोविंद आईटीआई के पांच विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन
Moradabad News: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मुरादाबाद ने ग्रामोदय महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जिसमें 25 कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 300 से अधिक युवाओं का चयन किया गया, जिसमें राधा गोविंद आईटीआई के छात्र शामिल हैं। कुलाधिपति और विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

Moradabad News: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मुरादाबाद, जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ग्रामोदय महाविद्यालय, चंदौसी रोड, बिलारी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 25 कंपनियों ने प्रतिभाग किया और साक्षात्कार के माध्यम से 300 से अधिक युवाओं का चयन किया गया। इसमें राधा गोविंद आईटीआई के पांच विद्यार्थियों का भी विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ। आईटीआई इलेक्ट्रिकल के नीटू यादव, विजय सिंह और कौशल तथा आईटीआई फिटर के मनीश का चयन हुआ। वहीं, पॉलीटेक्निक मैकेनिकल के अरबाज खान का चयन टाटा मोटर्स, पंतनगर, रुद्रपुर में इंडस्ट्रियल ट्रेनर के पद पर हुआ। विद्यार्थियों ने रोजगार मेले में अपने तकनीकी कौशल, संचार क्षमता और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।
राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पवन शर्मा, कुलपति डॉ. मनोज तोमर और विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्राचार्य पुष्पेंद्र कुमार मौर्य समेत चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।


