आईटीबीपी के जवान पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

आईटीबीपी के जवान पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

संक्षेप:

Moradabad News - आईटीबीपी के जवान विनोद सैनी पर ठाकुरद्वारा क्षेत्र की युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवती के गर्भवती होने पर उसने गर्भपात भी कराया और अब शादी से मुकर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू...

Aug 30, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

आईटीबीपी के जवान ने एक विवाह समारोह में ठाकुरद्वारा क्षेत्र की युवती से जान-पहचान बढ़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती हो जाने पर गर्भपात भी करा दिया और अब शादी करने से मुकर गया। ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड की सीमा से सटे गांव के निवासी 23 वर्ष की युवती का आरोप है कि उसको एक विवाह समारोह में आईटीबीपी के जवान विनोद सैनी पुत्र जसवंत सैनी, निवासी ग्राम नमूना, थाना बाजपुर ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड मिला। शादी में जान-पहचान हुई तथा विनोद सैनी ने युवती से फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद उसने युवती के घर आना-जाना शुरू कर दिया। शादी का झांसा देकर युवती के साथ उसने शारीरिक संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि विनोद सैनी ने दो जनवरी और 24 मई को उसके घर आकर दुष्कर्म किया। विनोद सैनी से जब वह शादी करने को कहती थी तो कहता था कि जब मेरी सरकारी नौकरी लग जाएगी तो शादी कर लेंगे। विनोद सैनी की आईटीबीपी में नौकरी भी लग गई तो उसने युवती से गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। युवती ने विनोद के परिवार वालों भाई रितेश सैनी, माता कांति देवी, पिता जसवन्त सिंह, बहन पूजा, रीना, रानी से शिकायत की तो सभी ने गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया की युवती का चिकित्सक परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।