Moradabad News: साक्षी गोपाल दास जिगर मंच पर कथा करेंगे 2 दिसंबर से

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: इस्कॉन प्रचार समिति 2 से 8 दिसंबर तक चिगर मंच पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजित करेगी। कथा में इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास प्रवचन देंगे। प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से प्रभातफेरी निकलेगी और कथा के बाद फूड फॉर लाइफ भंडारा होगा। 4 दिसंबर को खत्री धर्मशाला बाजीगरान से कंपनी बाग तक नगर संकीर्तन पालकी यात्रा निकाली जाएगी। वृंदावन, अमेरिका और कनाडा से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Moradabad News: साक्षी गोपाल दास जिगर मंच पर कथा करेंगे 2 दिसंबर से

Moradabad News: इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा आगामी 2 से 8 दिसंबर तक चिगर मंच पर आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर शहनाई मंडप में बैठक हुई। संचालन कर रहे वैष्णव प्रिय दास ने बताया कथा की अमृत वर्षा करने इसकॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास आ रहे हैं। उन्होंने बताया कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। कथा के बाद फूड फॉर लाइफ भंडारा किया जाएगा। चार दिसंबर को खत्री धर्मशाला बाजीगरान से नगर संकीर्तन पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह कंपनी बाग तक जाएगी। इसमें वृंदावन के साथ अमेरिका एवं कनाडा से भी श्रद्धालु आ रहे हैं।

कथा के संयोजक मनोज सिक्का ने अपने सुझावों से अवगत कराया। अध्यक्षता अशोक सिक्का ने की। अजय गुप्ता, सुलभ गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, मनोज धवन, पवन व्यास, चिराग, सारिका, रवि कपूर, आदित्य गुप्ता,मूल चंद तोमर, सुभाष शर्मा आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: साक्षी गोपाल दास जिगर मंच पर कथा करेंगे 2 दिसंबर से