Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsInvestigation Ordered into Misuse of Government Funds in Panchayat Elections
अब बहेड़ी ब्रह्मनान के प्रधान के कार्यों की जांच के आदेश

अब बहेड़ी ब्रह्मनान के प्रधान के कार्यों की जांच के आदेश

संक्षेप:

Moradabad News - पंचायत चुनावों के नजदीक आते ही ग्राम सभा को मिले सरकारी धन के उपयोग पर सवाल उठने लगे हैं। डिलारी ब्लॉक के बहेड़ी ब्रह्मनान के प्रधान की जांच शुरू की गई है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मामले की जांच के लिए...

Aug 18, 2025 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ ग्राम सभा को मिले सरकारी धन के उपयोग पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ऐसे ही मामले में अब डिलारी ब्लॉक के बहेड़ी ब्रह्मनान के प्रधान की जांच के आदेश जारी हुए हैं। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इस कार्य के लिए जिला पूर्ति अधिकारी और एई डीआरडीए को नामित किया है। गांव के विकास कुमार सहित अन्य लोगों ने सरकारी धन के प्रयोग में मनमानी और योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में मानकों की अनदेखी की बात कही है। डीएम ने सप्ताह भीतर मामले की जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें