Moradabad News: प्रधान की जांच को सेहल पहुंची अधिकारियों की टीम
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: मुरादाबाद के भगतपुर टांडा क्षेत्र के सेहल गांव में ग्राम प्रधान की कार्यों की जांच शुरू हो गई है। जांच टीम ने विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें नाला निर्माण एवं अन्य सरकारी कार्यों की शिकायतें उठाई गईं। इससे पहले शिकायतकर्ताओं पर प्रधान के समर्थकों ने हमला किया था।

Moradabad News: मुरादाबाद। भगतपुर टांडा क्षेत्र के सेहल गांव में ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच शुरू है। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेई, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के साथ विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कर रही हैं। गांव के सचिन शर्मा सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग की सड़क पर ग्राम पंचायत की ओर से नाला निर्माण सहित राजकीय कार्य के नाम पर सरकारी धन के बंदरबांट की शिकायत की है। इस मामले में चार महीने पहले जांच टीम के सामने ही प्रधान पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ताओं की पिटाई कर दी थी। इसके बाद से मामला लंबित था।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद फिर जिला स्तरीय टीम विकास कार्यों का सत्यापन कर रही है। इस दौरान पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल के जवान भी तैनात हैं।


