Moradabad News: डीपीआरओ ने जांच अधिकारी को जारी किया रिमांइडर
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: विकास खंड भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत सेहल के प्रधान के खिलाफ जांच लंबित है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने रिमांइडर जारी किया है। 23 मार्च को प्रधान और शिकायत कर्ता के बीच मारपीट के आरोप के बाद जांच में देरी हो रही है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले के समाधान की गुहार लगाई है।

Moradabad News: विकास खंड क्षेत्र भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत सेहल के प्रधान के खिलाफ लंबित जांच प्रकरण में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने रिमांइडर जारी किया है। 23 मार्च को जांच के दौरान प्रधान और शिकायत कर्ता के बीच मारपीट को कारण बताते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मामले में जांच से इंकार कर दिया था। जिससे जांच लंबित है। उधर, शिकायतकर्ता ने जांच लंबित रहने को जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है।


