Moradabad News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में साक्षात्कार शुरू
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News: उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि उद्योग विभाग ने संचालित “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना” में 29 को साक्षात्कार शुरु किया गया।

Moradabad News: उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने बताया कि उद्योग विभाग ने संचालित “विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना” में 29 को साक्षात्कार शुरु किया गया । मंगलवार को पीएसी के पास स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन कार्यालय में साक्षात्कार शुरू किया गया। जिन्होंने योजना के तहत लोहा, कुम्हार एवं राजमिस्त्री ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए पोर्टल पर आवेदन किया है, उनका साक्षात्कार दिनांक 29 सितंबर को होगा। साक्षात्कार प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, निकट 23 पीएसी में चलेगा। इसमें कई अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचे हैं। पैनल इनका साक्षात्कार कर रहा है। इसके बाद चयन किया जाएगा।


