विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत नृत्य कला से मोह लिया मन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंडर 16 में शिरडी साईं प्रथम विंग, अंडर 10 में न्यूडेल्स मान्टेसरी स्कूल और अंडर 6 में बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल ने पहले स्थान हासिल किए। प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत नृत्य कला से मोह लिया मन

क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी अद्भुत नृत्य कला का प्रदर्शन किया। समूह नृत्य में अंडर 16 में शिरडी साईं प्रथम विंग, अंडर 10 में न्यूडेल्स मान्टेसरी स्कूल, अंडर 6 में बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सीबी जदली, निर्णायक मंडल के सदस्यों गीतिका ढींगरा, सौरभ कश्यप, योगिता गुप्ता और स्वाति गुप्ता ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।