Moradabad News: क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अमरोहा की राणा इंटरनेशनल एकेडमी और एसएस चिल्ड्रन एकेडमी के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे खेल भावना दिखाई दी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा और टीम भावना विकसित करना था।

Moradabad News: क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज

Moradabad News: क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। खिताबी मुकाबले में राणा इंटरनेशनल एकेडमी, अमरोहा और एसएस चिल्ड्रन एकेडमी की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही तेज खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार ड्रिब्लिंग, पासिंग और शॉट लगाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। अंक हासिल करने के लिए दोनों टीमों के बीच लगातार कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।आयोजकों

ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारना और उनमें टीम भावना विकसित करना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: क्रिप्टन पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल आज