Moradabad News: जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: अंडर-17 बालक वर्ग में अर्पित, नकुल, आदित्य, अक्षत, उज्जवल और मो. फैसल ने जीते स्वर्णजनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी सात सितंबर को अमरोहा में मंडल प्रतियोगि

Moradabad News: जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Moradabad News: माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को केजीके डिग्री कॉलेज के वेटलिफ्टिंग हाल में किया गया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता केजीके इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग की बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज के संयोजन में हुई। प्रतियोगिता अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हुई। बालिका अंडर-17 में 44 किग्रा में पारुल, 48 किग्रा में आराध्या सक्सेना, 53 किग्रा में तनु, 58 किग्रा में आरुषि, 63 किग्रा में आरना सक्सेना और 77 किग्रा में पूर्णिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में 48 किग्रा में तान्या, 53 किग्रा में कसक, 58 किग्रा में मुस्कान, 63 किग्रा में आन्या कश्यप और 86 किग्रा में हैप्पी प्रथम रहीं। उद्घाटन केजीके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुरारी लाल, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. नीति भारद्वाज और जिला क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतिभाग करने का संदेश दिया。

इन्होंने भी मारी बाजी

बालक अंडर-17 के 56 किग्रा में अर्पित कुमार प्रथम, शिवम द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। 60 किग्रा में नकुल चौहान, 65 किग्रा में आदित्य विश्नोई, 71 किग्रा में अक्षत चौहान, 79 किग्रा में उज्जवल और 88 किग्रा में मो. फैसल प्रथम रहे। अंडर-19 के 60 किग्रा में आशीष, 65 किग्रा में प्रियांशु, 71 किग्रा में अरुण, 79 किग्रा में आदित्य सिंह और 88 किग्रा में दीपक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयनकर्ता और ऑफिशियल की भूमिका शिक्षकों एवं खेल अधिकारियों ने निभाई। आयोजन में राजपाल सिंह, वीर सिंह, सुमित शर्मा, राहुल कुमार, विजय सिंह, राजेश कुमार, जय गोपाल, सतेंद्र सिंह, गीतांजलि दक्ष, ममता शर्मा, दीपक कुमार गोला, पदम सिंह, श्यामवीर सिंह, गौरव कश्यप और राजीव कुमार आदि का सहयोग रहा। जिला क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं सात सितंबर को अमरोहा में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦प्रतियोगिता में कौन से विद्यालयों ने भाग लिया?−
प्रतियोगिता केजीके इंटर कॉलेज और बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज के संयोजन में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम