क्रिकेट : कमर्शियल और आरपीएफ ने जीते मैच

क्रिकेट : कमर्शियल और आरपीएफ ने जीते मैच

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम में हुए अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कमर्शियल टीम ने ब्रिज शाखा को 8 विकेट से हराया। दिलीप सिंह ने 42 गेंदों में 65 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मैच में आरपीएफ ने इलेक्ट्रिकल (ओपी) को 31 रन से हराया, दुर्गेश मैन ऑफ द मैच रहे।

Dec 09, 2025 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में कमर्शियल टीम ने बड़ी आसानी से ब्रिज शाखा टीम का आठ विकेट से हरा दिया। टीम के लिए दिलीप सिंह ने 42 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे मैच में आरपीएफ ने 31 रनों से जीत दर्ज की। मंगलवार को पहले मैच में कमर्शियल ने टास जीतकर गेंदबाजी का निर्णय किया। बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी ब्रिज शाखा की टीम ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए नौ विकेट के नुकसान पर कुल 118 रन बनाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमर्शियल विभाग की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाते हुए आठ विकेट से मैच में विजय प्राप्त की। कमर्शियल टीम से दिलीप सिंह 42 गेंदों पर 10 चौकों व एक छक्के की मदद से 65 रन बनाते हुए नाट आउट रहे। इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच आरपीएफ और इलेक्ट्रिकल (ओपी) शाखा के बीच खेला गया। इलेक्ट्रिकल (ओपी) शाखा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरपीएफ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर खेलते हुए सात विकेट के नुकसान पर कुल 183 रन बनाए। आरपीएफ की टीम से प्रदीप महला ने नौ गेंद में 11 रन, अंकुर त्यागी (कप्तान ) ने 18 गेंद में 20 रन, कमल कुमार ने 19 गेंद में 25 रन, दुर्गेश ने 17 गेंद में 20 रन, जोगेंदर ने नौ गेंद में 13 रन, अभिषेक राणा ने 26 गेंद में 50 रन बनाकर की शानदार पारी खेली। मैदान में लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी के लिए उतरी इलेक्ट्रिकल (ओपी) की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर मात्र 152 रन ही बना सकी। आरपीएफ की टीम ने 31 रन से मैच में विजय प्राप्त की। आरपीएफ टीम के दुर्गेश मैन आफ द मैच रहे।