
बास्केटबॉल : दयानंद कॉलेज ने हिंदू कॉलेज को 34-8 से हराया
Moradabad News - मुरादाबाद के दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया, जिसमें दयानंद कॉलेज ने 34-8 से जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुरादाबाद। दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में खेल समिति की ओर से अंतरमहाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने मुख्य रूप से भाग लिया, जिसमें तीन महाविद्यालय केवल ट्रायल मैचों के लिए उपस्थित हुए। गुरु जंभेश्वर विवि के तत्वावधान में बुधवार को हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, संतोष रानी गुप्ता व कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सीमा रानी ने किया। विवि से पर्यवेक्षक प्रो. अनिल चौहान ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। जिला बास्केटबॉल संघ से विशेषज्ञ मोहित चौधरी तथा जिला बास्केटबॉल संघ के निर्णायक मैच संचालन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

पहले राउंड में ट्रायल के लिए आई हुई खिलाड़ियों के बीच मैच कराया गया। फाइनल मैच में हिंदू कॉलेज एवं दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। दयानंद कॉलेज की टीम ने 34-8 प्वाइंट्स से प्रतियोगिता में जीत हासिल की। खिलाड़ियों ने बेहतरीन पासिंग, डिफेंस और स्कोरिंग कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का संचालन आयोजक सचिव अनीता फर्स्वाण ने किया। खेल समिति की संयोजिका डॉ. नीतू सिंह ने प्रतियोगी को संपन्न कराने के लिए खेल समिति की सदस्य प्रो. संतोष सिंह, डॉ. छाया रानी एवं डॉ. कंचन सिंह का योगदान रहा। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व आगामी नॉर्थ जोन महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


