छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Moradabad News - एक इंटर कॉलेज की छात्रा को रास्ते में एक युवक द्वारा बार-बार छेड़खानी का सामना करना पड़ा। छात्रा ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने छात्रा को खेत में ले जाने की कोशिश की और घर में घुसकर हथियार के बल पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nov 04, 2025 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

इंटर कॉलेज की छात्रा को स्कूल आते जाते समय एक युवक रास्ते में अकेला देखकर उसके साथ छेड़खानी करता था। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दीःहै। बिलारी के गांव की रहने वाली छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह अमरपुरकाशी के इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा है। गांव का ही छत्रपाल पुत्र महेंद्र काफी समय से परेशान किया करता था और रास्ते में घेर कर अश्लील हरकतें करता है। कई बार विरोध किया लेकिन वह नहीं माना, 30 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे वह व उसकी बहन स्कूटी से किसी कार्य से खेत जा रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी छत्रपाल अपनी बाइक से आगे आया और स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वे स्कूटी से गिर गई इसके बाद आरोप है कि आरोपी उनको पकड़कर गन्ने के खेत में ले जाने लगा, जब विरोध किया तो उसका सिर पकड़कर खंभे पर मार दिया, बाद में बाइक लेकर भाग गया, जब वह घर पहुंची तो उसे अकेला देखकर घर में घुस आया और तमंचा सीने पर रखकर छेड़छाड़ करने लगा। परिवार के लोग आ गए, तो आरोपी भाग गया। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।