
कांवड़ यात्रा : आसमान से संदिग्धों पर नजर रख रहा ‘जटायु
Moradabad News - सावन के पवित्र महीने में कांवर यात्रा के दौरान नगर निगम ने प्रोजेक्ट जटायु शुरू किया है। ड्रोन कैमरों की मदद से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल होता है, तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया...
सावन का पवित्र महीना चल रहा है। कांठ रोड पर बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। दिल्ली रोड भी भक्ति के रंग में नजर आने लगा है। सुरक्षा के लिए भी पुलिस-प्रशासन की ओर से जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम भी प्रोजेक्ट जटायु के जरिए कांवड़ यात्रा पर पैनी नजर रख रहा है। प्रोजेक्ट जटायु में लगे ड्रोन आसमान से कांवड़ यात्रा में संदिग्धों को मिनटों में धर दबोचेंगे। कांवड़ यात्रा में प्रोजेक्ट जटायु का प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। निगम ने पुरानी गाड़ियों की मरम्मत कर उनमें हाईटेक कंट्रोल सिस्टम लगाकर उन्हें ड्रोन कैमरों से जोड़ा है।

इन्हीं कैमरों की मदद से नगर निगम प्रोजेक्ट जटायु का संचालन करेगा। नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से भी जोड़ा है। इसके अलावा कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त, एसएसपी, डीआईजी कार्यालय को भी सीधा इस कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध नजर आते ही तत्काल सभी स्थानों पर सूचना पहुंचेगी। इससे कुछ ही मिनटों में संदिग्धों को दबोचा जा सकेगा। प्रोजेक्ट जटायु के तहत कांवड़ यात्रा पर पैनी नजर रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों से संदिग्धों को तत्काल मौके पर ही पकड़ा जा सकेगा। कांवड़ यात्रा में इस प्रोजेक्ट का ट्रायल किया जा रहा है। -दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त, नगर निगम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




