Moradabad News: गुणवत्ता के लिए कंपोस्ट, आरडीएफ का परीक्षण जरूरी

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News: मुरादाबाद के नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने ट्रेंचिग ग्राउंड पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया और प्लांट की क्षमता 600 मीट्रिक टन प्रतिदिन के बारे में जानकारी ली। वर्तमान में 430 मीट्रिक टन कचरा हर दिन आ रहा है, जिसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है।

Moradabad News: गुणवत्ता के लिए कंपोस्ट, आरडीएफ का परीक्षण जरूरी

Moradabad News: मुरादाबाद। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक ने गुरुवार को नगर निगम से संचालित रामपुर रोड स्थित ट्रेंचिग ग्राउंड के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरे की प्राप्ति, तौल, प्रसंस्करण से लेकर निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। प्लांट मैनेजर ने बताया कि प्लांट की क्षमता 600 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। मौजूदा समय में महानगर से प्रतिदिन करीब 430 मीट्रिक टन कचरा हो रहा है। इसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण प्लांट में किया जाता है। नगर आयुक्त ने कचरे के प्रसंस्करण से प्राप्त कंपोस्ट, आरडीएफ व अन्य उपोत्पादों समय-समय पर गुणवत्ता परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: गुणवत्ता के लिए कंपोस्ट, आरडीएफ का परीक्षण जरूरी