ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादवन्य जीव संरक्षण व चंद्रयान 2 के बारे में छात्र छात्राओं को दी जानकारी

वन्य जीव संरक्षण व चंद्रयान 2 के बारे में छात्र छात्राओं को दी जानकारी

तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में वंदना प्रहर में प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने वन्य जीव संरक्षण कानून के विषय में विस्तार से बताया तथा छात्रों को चंद्रयान-2...

वन्य जीव संरक्षण व चंद्रयान 2  के बारे में छात्र छात्राओं को दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 21 Aug 2019 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में वंदना प्रहर में प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव ने वन्य जीव संरक्षण कानून के विषय में विस्तार से बताया तथा छात्रों को चंद्रयान-2 की सफलता के विषय में समझाया । बुधवार को प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह राघव ने सामान्य ज्ञान के तहत बताया कि 21 अगस्त 1972 को देश का वन्य जीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित हुआ था और 9 दिसंबर 1972 को इसे लागू किया गया। इस कानून को लागू करने का उद्देश्य वन्य जीवों के अवैध शिकार तथा उनके हाड़ मांस और खाल के व्यापार पर रोक लगाना था। 2003 में सरकार ने इसमें संशोधन कर इसमें दंड और जुर्माने को कठोर कर दिया। छात्रों से कहा कि हमें वन्य जीव-जंतुओं के प्रति दया का भाव रखना चाहिए और उनकी रक्षा करने में अपना सहयोग देना चाहिए।22 जुलाई को प्रक्षेपित चंद्रयान-2 के विषय में बताते हुए कहा कि अब तक चंद्रयान अपनी कक्षा में सात बदलाव कर चुका है और चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा मे सफल पूर्वक स्थापित हो चुका है। छात्रों ने सामान्य ज्ञान से संबंधित बातों को ध्यान पूर्वक सुनकर आपस में प्रश्नोत्तरी कर जवाब दिए। इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा, आबिद हुसैन,मुनेश पाल सिंह, विजय पाल सिंह, आदित्य राघव, रितु राघव ,संध्या राघव ,खुशबू सागर,राखी गोस्वामी आदि सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें