Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsIndian Handicrafts Export Fair Begins Amid 55 Tariff Concerns in USA

ट्रंप-टैरिफ के साये तले आज से खिलेगा एक्सपोर्ट का मेला

Moradabad News - ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर ऑटम 2025 की सभी तैयारियां हुईं पूरी ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर ऑटम 2025 की सभी तैयारियां हुईं पूरी आज सोमवार से श

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 12 Oct 2025 06:49 PM
share Share
Follow Us on
ट्रंप-टैरिफ के साये तले आज से खिलेगा एक्सपोर्ट का मेला

अमेरिका में मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पादों पर अब भारी भरकम 55 फीसदी टैरिफ लगे होने के साये के बीच निर्यात का अहम मेला आज सोमवार से ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर शुरू हो रहा है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे मेले से जुड़ी सभी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। मुरादाबाद के सभी प्रतिभागी निर्यातकों ने रविवार दोपहर तीन बजे तक अपने स्टाल सजा लिए। अमेरिका में ट्रंप की तरफ से थोपे गए भारी भरकम टैरिफ के बीच देश में एक्सपोर्ट का यह पहला मेला आयोजित हो रहा है। निर्यात के क्षेत्र में मंदी के हालात से परेशान निर्यातकों को इसके जरिये कारोबारी गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद जगी है।

निर्यातक मो.नाजिम ने बताया कि मेले में आ रहे अमेरिका के खरीदार वहां हमारे उत्पादों पर ट्रंप का टैरिफ लगने से पैदा हुए हालात पर विस्तार से बात करेंगे। चार हजार विदेशी, डेढ़ हजार घरेलू खरीदार पहुंचेंगे मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद के राष्ट्रीय कन्वीनर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि ऑटम मेले में दुनिया भर से चार हजार खरीदार पहुंच रहे हैं। डेढ़ हजार घरेलू खरीदारों की भी आमद होने जा रही है। अब तक करीब साढ़े तीन हजार विदेशी खरीदारों ने फेयर में आने को अपना पंजीकरण करा लिया है। मेले में आने के लिए अमेरिका के अस्सी खरीदार पंजीकृत हो चुके हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा अमेरिकी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। मुरादाबाद के एक हजार निर्यातक मेले में हिस्सा ले रहे हैं। कुल प्रदर्शक निर्यातकों की संख्या 3061 है। इनमें 2161 प्रदर्शक मेला स्थल पर बने अस्थायी स्टालों और नौ सौ प्रदर्शक स्थायी शोरूमों पर हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। वर्जन ईपीसीएच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज खन्ना की पहल पर सभी प्रतिभागी निर्यातकों ने अपने स्टाल रविवार दोपहर तीन बजे तक तैयार कर लिए। पिछले वर्षों में फेयर के शुरुआती दिन से पहले की पूरी रात निर्यातक व उनका स्टाफ तैयारी करने के लिए जागकर बिताते थे। इस बार सभी निर्यातक तरोताजा होकर मेले में आज से बिजनेस का सिलसिला शुरू करेंगे। -अवधेश अग्रवाल, मुख्य कन्वीनर, हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।