मांगो को लेकर भाकियू का ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध वसूली, मनरेगा भुगतान, और जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों के मुद्दे उठाए। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस बीच अवैध वसूली का मुद्दा भी उठाया गया। एसडीएम विनय कुमार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। जहां सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों का धरना- प्रदर्शन समाप्त किया। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी धरना -प्रदर्शन पर बैठ गए. जहां मनरेगा में भुगतान का मुद्दा उठाया गया, इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत गांवों में खोदी गई सड़कों का मुद्दा जोर-जोर से उठाया गया, कहा कि सड़क खोदे जाने से बरसात के समय में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वही ब्लॉक परिसर में किसानों से जल व मृत्यु सर्टिफिकेट के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा जोर-जोर से उठाया गया। चीनी मिल पर बकाया भुगतान न करने को लेकर दबाव बनाने को कहा ताकि किसानों का भुगतान हो सके। रुस्तम नगर सहसपुर से थावंला रोड पर टूटी हुई सड़क का मुद्दा उठाया गया। दोपहर बाद एसडीएम विनय कुमार, एसडीओ विद्युत, खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां किसानों की मांगे पूरी करने का आश्वासन भी दिया। जिसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह, जिला प्रवक्ता चौधरी जयवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन अंसारी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी गुड्डू कुरेशी, कुंदरकी ब्लाक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह,डॉक्टर बिलाल अंसारी, अभिनव चौधरी, साबिर हुसैन, कुलदीप प्रधान, डॉक्टर अनीस अहमद आदि सहित भारी तादाद में किसान मौजूद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


