स्मार्ट मीटर को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ करेगी आंदोलन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की बैठक बुद्धि विहार में हुई, जिसमें प्रदेश सरकार की नई बिजली नीति का विरोध किया गया। पार्टी ने बिजली को निजी क्षेत्र में देने और स्मार्ट मीटर के भुगतान प्रणाली में बदलाव को जनता के साथ धोखा बताया। जन आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

स्मार्ट मीटर को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ करेगी आंदोलन

रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की जिला स्तरीय बैठक बुद्धि विहार में हुई। बैठक में एक स्वर से प्रदेश सरकार द्वारा नई बिजली नीति के तहत बिजली को निजी क्षेत्र के हवाले करने, बिजली को कारपोरेट घरानों के हित में महंगा करने की नीतियों का विरोध किया गया। जिला सचिव कामरेड थान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने के फैसले द्वारा जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया। क्योंकि भुगतान का तरीका बदलने से स्मार्ट मीटर की रफ्तार और ओवर रीडिंग का फर्जीवाड़ा वैसा ही रहेगा। पार्टी पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी।

बैठक में कामरेड विक्रम सिंह एडवोकेट, चंद्रपाल सिंह आजाद, कासिम अली, एच एन मिश्रा, जाबिर हुसैन, तस्लीम अहमद, याक़ूब सैफी, त्रिमल सिंह, प्यारे खा, श्यामलाल, पवन कुमार, डॉ मो० यासीन, एस पी सिंह, जागन सिंह, भूकन सिंह, महिपाल सिंह सुशील विश्नोई आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।