Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsIndependence Day Preparations Surge in Sales of Tricolor Items in Moradabad
बाजार में छा गए तिरंगे, स्टीकर, हेयर बैंड और हैंड बैंड

बाजार में छा गए तिरंगे, स्टीकर, हेयर बैंड और हैंड बैंड

संक्षेप:

Moradabad News - मुरादाबाद में स्वतंत्रता दिवस के लिए बाजार में तिरंगे, स्टीकर, हेयर बेंड, और हैंड बैंड की बिक्री बढ़ गई है। पिछले तीन वर्षों में स्कूलों के बंद रहने के कारण बिक्री कम थी, लेकिन इस बार स्कूल खुलने से...

Aug 13, 2025 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

मुरादाबाद। कल पंद्रह अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस है। इसके लिए बाजार में छोटे- बड़े तिरंगे, स्टीकर, हेयर बेंड, हैंड बैंड, ब्रॉच आदि बड़ी रेंज में आ गए हैं। इनकी बिक्री भी धूम मचाए हुए हैं। एक दुकानदार की माने तो पिछले तीन साल से पंद्रह अगस्त अवकाश के दिन पड़ रहा था। इसलिए स्कूल बंद रहने के कारण बिक्री कम हो रही थी। मगर इसबार खूब बिक्री हो रही है। जीएमडी रोड पर इस सामान के विक्रेता सुनील अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो से तीन साल से पंद्रह अगस्त अवकाश के दिन पड़ रहा था। इसलिए स्कूल बंद थे और बिक्री भी बहुत कम थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मगर इस बार स्कूल खुल रहे हैं। इसलिए खूब बिक्री हो रही है। स्कूल वाले बच्चों के लिए छोटे तिरंगे, हेयर बैंड, हैंड बैंड, ब्रॉच, गले में पहले वाले पटके, लव माई इंडिया और मेरा भारत महान के स्टीकर, तिरंगे वाली टी-शर्ट सहित अनेक प्रकार के आइटम बाजार में हैं। इसी रोड पर इस सामान के विक्रेता सुनील गौड़ बताते हैं कि युवाओं के उड़ाने के लिए तिरंगे की पतंगे भी खूब बिक रही हैं। इसके साथ ही बड़े झंडों की भी खूब बिक्री हो रही है। कुछ स्कूल पंद्रह अगस्त को अवकाश रखने के मूड में हैं। इसीलिए यह गुरुवार को ही स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में है। इसीलिए इनकी आज खूब बिक्री रही।