जैन मंदिर से गुरहट्टी तक हटवाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Moradabad News - अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है। नगर निगम और पुलिस ने जैन मंदिर से गंज गुरहट्टी तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान कई अतिक्रमणकर्ताओं से जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से जिम्मेदारी से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई।

अतिक्रमण की समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। नगर निगम और पुलिस अभियान चलाते हैं। कुछ देर बाद हालात जस के तस हो जाते हैं। गुरुवार को नगर निगम टीम ने जैन मंदिर से लेकर गंज गुरहट्टी तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान आधा दर्जन अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस इलाके में नाले और नालियों पर अतिक्रमण के चलते मामूली बरसात में ही जल भराव के हालात पैदा हो जाते हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लोग जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा कर खुद ही अपना-अपना अतिक्रमण हटा लें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


