ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमुरादाबाद सदर तहसील में भाकियू ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

मुरादाबाद सदर तहसील में भाकियू ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई

मुरादाबाद। हिन्दुस्तान लाइव मुरादाबाद की सदर तहसील में बुधवार दोपहर एक बजे भारतीय किसान...

मुरादाबाद सदर तहसील में भाकियू ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 13 Jan 2021 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। हिन्दुस्तान लाइव

मुरादाबाद की सदर तहसील में बुधवार दोपहर एक बजे भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानून की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस फोर्स ने किसानों को समझाकर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने से रोकने का प्रयास किया। इसपर किसानों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान तहसील क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। तीनों कानून वापस नहीं होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें