Moradabad News: जेन-जी को मनोरोगों पर जगाने स्कूलों को दौड़े डॉक्टर
Moradabad News: मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता नई पीढ़ी काफी तेजी से मानसिक परेशानियों और बीमारियों की गिरफ्त में आ रही है। जिसे देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरा

Moradabad News: नई पीढ़ी काफी तेजी से मानसिक परेशानियों और बीमारियों की गिरफ्त में आ रही है। जिसे देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मुरादाबाद शाखा की ओर से विशेष पहल की जा रही है। आईएमए मुरादाबाद ब्रांच ने मानसिक स्वास्थ्य माह के दौरान शहर के प्रमुख स्कूलों में गतिविधियां करने की योजना बनाई है। जिसके अंतर्गत मुरादाबाद के मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं आईएमए के पदाधिकारी अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्कूलों में जाएंगे और विशेष व्याख्यान के साथ बच्चों को मानसिक रोगों के बारे में जागरूक करेंगे। खासकर मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि स्क्रीन के संपर्क में अधिक रहने की वजह से बढ़ रहे मानसिक रोगों से बचने के लिए जरूरी सलाह जेन-जी को देंगे।
आईएमए मुरादाबाद ब्रांच के अध्यक्ष मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.अनंत राणा, ब्रांच के सचिव मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.दिशांतर गोयल के नेतृत्व में जेन-जी के बीच जाकर मानसिक रोगों के बारे में जागरूकता जगाने के लिए विद्यालयों में विशेष व्याख्यानों के आयोजन का खाका तैयार किया है।


