दिल्ली रोड गागन तिराहे पर लगा अवैध साप्ताहिक बाजार, जाम से जूझे लोग

Feb 19, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - दिल्ली के गागन तिराहे पर अवैध साप्ताहिक बाजार लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। व्यापारी सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से बाजार लगाने लगे, जिससे जाम जैसे हालात बने। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को सामान हटाने के लिए कहा, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

दिल्ली रोड गागन तिराहे पर लगा अवैध साप्ताहिक बाजार, जाम से जूझे लोग

दिल्ली रोड गागन तिराहे पर लगने वाला अवैध साप्ताहिक बाजार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। गुरुवार सुबह से ही दूर दराज इलाकों के व्यापारी यहां पहुंच गए। सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से बाजार लगाना शुरू कर दिया। इससे मौके पर जाम जैसे हालात बने शुरू हो गए। राहगीरों को परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूचना पारकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। पहले अनाउंसमेंट किया। सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से बाजार लगाने वालों को खुद ही अपना अपना सामान हटाने के लिए कहा। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

अपना अपना सामान समेटकर भागने लगे। इस दौरान मझोला पुलिस भी मौके पर आ गई। सड़क से बाजार हटाए जाने के बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।