मुरादाबाद में वन्य जीवों का शिकार और कीमती पेड़ों का अवैध कटान
Moradabad News - मुरादाबाद में कीमती वृक्षों का अवैध कटान और वन्य जीवों का शिकार हो रहा है। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। अब वन विभाग के लोग चौकियों पर तैनात रहेंगे और सघन जांच अभियान चलाया जाएगा ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

मुरादाबाद। मुरादाबाद में खैर, शीशम, सागौन व साल जैसे कीमती वृक्षों का अवैध कटान कर शासन को प्रतिवर्ष राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। वन्य जीवों का शिकार भी हो रहा है। मंडलायुक्त तक इस मामले की शिकायत पहुंची तो उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अंकुश लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने इस पर आदेश जारी कर आख्या मांगी है। मुरादाबाद जिले की सीमा पर नेफा चौकी, करनपुर चौकी, मानपुर और ठाकुरद्वारा वन चौकी पर अब वन विभाग के लोग भी रहेंगे। अभी तक यहां खनन के वाहन चेक करने की व्यवस्था थी। मंडलायुक्त आन्जनये कुमार सिंह तक यह भी शिकायत पहुंची है कि वन संरक्षक मुरादाबाद व वन संरक्षक बरेली के आधीन कार्यरत प्रवर्तन दलों की कार्यप्रणाली संदिग्ध है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मंडलीय प्रवर्तन टीम में प्रभारी का पद रेंजर का है लेकिन मुरादाबाद में डिप्टी रेंजर पिछले 18 वर्षों से काम कर रहा है। इसके साथ ही मुरादाबाद नंबर की एक गाड़ी यूपी-21 बीके-9126 के माध्यम से अवैध धन संग्रह किए जाने का भी आरोप भी अंकित किया गया है। डीएम ने मंडलायुक्त के के पत्र के आधार पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वनकी वन प्रभाग मुरादाबाद को निर्देश दिया है कि सभी बिंदुओं का निष्पक्ष पारदर्शी और तथ्यपूर्ण परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही ठाकुरद्वारा वन चौकी, मानपुर चौकी, नेफा चौकी और करनपुर चौकी पर विभागीय कर्मियों की तैनाती की जाए। नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाए जिससे कीमती वृक्षों की अवैध कटान, खनन और वन्य जीवों का अवैध शिकार रोका जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


