Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsIllegal Parking Scams in Metropolitan City Costing Millions Monthly
अवैध पार्किंग से निगम को हर माह लग रही लाखों की चपत

अवैध पार्किंग से निगम को हर माह लग रही लाखों की चपत

संक्षेप: Moradabad News - महानगर में अवैध पार्किंग के जरिए लोगों से हर माह लाखों रुपये की ठगी की जा रही है। निगम के नाम पर पर्ची काटकर अवैध पार्किंग संचालित की जा रही है, जिससे शहर में जाम और सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। नगर निगम इस गंभीर समस्या से अनजान बना हुआ है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Tue, 4 Nov 2025 06:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

महानगर में अवैध पार्किंग के नाम पर लोगों से हर माह लाखों रुपये की ठगी की जा रही है। जगह-जगह खुली अवैध पार्किंग की दुकानों पर बेखौफ अंदाज में निगम के नाम पर पर्चियां भी काटी जा रही हैं। इससे नगर निगम को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों पर चल रही इन अवैध पार्किंग से शहर में जाम के भी हालात बनते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। नगर निगम के अधिकारी फिलहाल इस गंभीर समस्या से अंजान बने हुए हैं। इससे निगम को राजस्व का नुकसान होने के साथ ही जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हरथला संडे बाजार में खुलेआम संचालित की जाती है अवैध पार्किंग हरथला में रविवार को बाजार लगाया जाता है। साप्ताहिक बाजार के दिन यहां जाम के हालात बने रहते हैं। यहां पर अवैध रूप से पार्किंग को संचालित किया जा रहा है। यहां भी निगम की पार्किंग बताकर बाकायदा पर्ची काटी जाती हैं। कई बार विवाद की भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कांठ रोड पर खुले बैंक्वेट हाल की पार्किंग फुटपाथ पर, लगता है जाम कांठ रोड पर आधा दर्जन से अधिक बैंक्वेट हाल बनाए गए हैं। कुछ को छोड़कर पार्किंग के लिए किसी के पास भी स्थान नहीं है। सवाल उठता है कि इसके बाद भी इनका विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा कैसे स्वीकृत किया गया। रिलायंस डिजिटल के पास, मधुबनी, हरथला में शादी समारोह के दौरान आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। हरथला पुलिस चौकी के पास स्थित बैंक्वेट हाल में तो शादी समारोह के दौरान एक बराती की हादसे में मौत तक हो गई थी। विकास प्राधिकरण द्वारा सख्ती की गई। इसके बाद फिर हालात जस के तस हो गए। बुध बाजार में खुलेआम चल रही अवैध पार्किंग बुध बाजार में भी खुलेआम अवैध रूप से पार्किंग का संचालन किया जा रहा है। यहां भी वाहन चालकों की रशीद काटी जाती हैं। यहां पर आए दिन विवाद भी होते रहते हैं। कई बार मामले शहर कोतवाली तक भी पहुंचे, मगर बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसी प्रकार सीओ सिविल लाइंस थाने के सामने खाली प्लाट में अवैध रूप से पार्किंग संचालित की जा रही है। महानगर में अवैध पार्किंग किसी भी कीमत पर नहीं संचालित नहीं होने दी जाएंगी। अपर नगर आयुक्त के निर्देशन में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही अभियान चलाकर जुर्माना वसूलने के साथ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त, नगर निगम अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सभी जेई को कंपाउंडिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अवैध निर्माण किसी भी हालत में नहीं होने दिए जाएंगे। - अनुभव सिंह, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण