अवैध खनन में कुंदरकी में तीन डंपर और एक पॉकलैंड मशीन सीज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद के बिलारी तहसील में अवैध खनन पर कार्रवाई की गई। कुंदरकी क्षेत्र में मिट्टी के खनन की सूचना पर खनन विभाग और पुलिस ने चार वाहन सीज किए। अमरोहा में अवैध खनन से जुड़ी हालिया घटना के बाद जिलाधिकारी ने इस मसले पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। खनन अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।

अवैध खनन में कुंदरकी में तीन डंपर और एक पॉकलैंड मशीन सीज

मुरादाबाद। अवैध खनन को लेकर एक बार फिर बिलारी तहसील में एक्शन लिया गया है। यहां कुंदरकी क्षेत्र में मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर खनन विभाग ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर चार वाहन सीज करवाए। कुछ दिन पहले अवैध खनन को लेकर काफी शोर मचा था जब अमरोहा में खनन सामग्री से लदे ट्रक ने कुछ लोगों को कुचल दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित काय। इसके बाद अवैध खनन के विरुद्ध एक्शन फिर शुरू हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन व पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की।

इसमें अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश पहले से हैं। खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बिलारी तहसील के कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम सोदा में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर 3 डंपर 1 पॉकलैंड मशीन सीज की गई। इन वाहनों को थाना कुंदरकी में सुपुर्द किया गया। खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।