कुंदरकी में खनन विभाग ने चार डंपर पकड़े, तीन सीज
शुक्रवार सुबह खनन विभाग ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार डंपरों को पकड़ा। तीन डंपरों को सीज कर थाने के पास खड़ा किया गया, जबकि एक का ऑनलाइन चालान किया गया। यह कार्रवाई मुरादाबाद से बिलारी की दिशा में अवैध बजरी लोडिंग की सूचना पर की गई।

थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खनन विभाग ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए बजरी-पत्थर लदे चार डंपरों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान तीन डंपरों को सीज कर थाने के निकट खड़ा कराया गया जबकि एक वाहन का ऑनलाइन चालान किया गया। खनन अधिकारी राघवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुरादाबाद की ओर से बिलारी दिशा में अवैध तरीके से बजरफुट लोड कर डंपर संचालित किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया जहां चार डंपरों को रोककर जांच की गई। जांच में अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन डंपरों को सीज कर थाना कुंदरकी भिजवा दिया जबकि एक डंपर का ऑनलाइन चालान काटा गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


