Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsHusband Gives Triple Talaq After Assaulting Wife in Civil Lines

पत्नी को मारपीट कर दिया तीन तलाक, केस दर्ज
संक्षेप:
Moradabad News - सिविल लाइंस में एक महिला को उसके पति ने मारपीट करने के बाद तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 10 सितंबर को पति सर्जिल ने उसे पीटा...
Fri, 12 Sep 2025 08:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला को मारपीट कर पति ने तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी शबा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह सर्जिल के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार 10 सितंबर की रात पति सर्जिल ने उसके साथा मारपीट की। बाद में आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सर्जिल के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और तीन तलाक का केस दर्ज किया गया है।

आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




