Moradabad News: बारिश थमने से बढ़ी उमस, तीन दिन बेहद सताएगी गर्मी

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: मुरादाबाद में बारिश थम गई है और गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश का कोई आसार नहीं बताया है। देद में धूप से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे उमस बढ़ेगी।

Moradabad News: बारिश थमने से बढ़ी उमस, तीन दिन बेहद सताएगी गर्मी

Moradabad News: पिछले दिनों रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश दो दिनों से पूरी तरह थम गई है। आसमान पर अब बादलों की आवाजाही नहीं के बराबर रह गई है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी फिर से अपना असर दिखाने लगी है। मुरादाबाद में बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जाहिर किया है उसके मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आसमान पर सिर्फ नाममात्र के ही बादल दिखाई दे सकते हैं। दिन के समय धूप खिलने की वजह से तापमान बढ़ेगा वहीं, वातावरण में नमी काफी अधिक बढ़ी हुई होने की वजह से उमस परेशान करेगी।

उमस अधिक रहने के चलते दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस होने पर 45 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी का एहसास होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमुरादाबादMoradabad News: बारिश थमने से बढ़ी उमस, तीन दिन बेहद सताएगी गर्मी