
कबड्डी में रेड हाउस, बैलेंसिंग रेस में अक्षा रही अव्वल
Moradabad News - हॉवर्ड कॉन्वेंट स्कूल गढ़ी कांठ में स्पोटर्स फेस्ट के तीसरे दिन कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी में रेड हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैलेंसिंग रेस और सैक रेस में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
हॉवर्ड कॉन्वेंट स्कूल गढ़ी कांठ में बुधवार को पांच दिवसीय स्पोटर्स फेस्ट के तीसरे दिन टंग ऑफ वार, कबड्डी, खो खो, बैलेंसिंग रेस, सिंपल रेस, सैक रेस जैसे मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कबड्डी में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय एवं ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहा साथ ही टंग आफ वार छात्र प्रतियोगिता में रेड हाउस प्रथम एवं छात्राओं प्रतियोगिता में भी रेड हाउस प्रथम स्थान पर रहा इसके साथ बैलेंसिंग रेस में कक्षा 8 की छात्रा अक्षा ने प्रथम कक्षा 7 अ की छात्रा वजीहा ने द्वितीय एवं कक्षा 7 में की छात्रा अरबा मुमताज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय में हुई छात्र सैकरेस में कक्षा 6 के छात्र माविया बदर ने प्रथम स्थान एवं कक्षा 7 अ छात्र फैज़ ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 8 के छात्र सादान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही छात्राओं के बीच हुई सैक रेस में कक्षा 7 ब की छात्रा असना ने प्रथम स्थान, कक्षा 6 की छात्रा कनिष्का ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 6 की ही छात्र हंसिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विद्यालय में छात्रों के बीच हुई बैलेंसिंग रेस में कक्षा 7 ब छात्र केशव कुमार ने प्रथम स्थान एवं कक्षा 7 के छात्र जीशान ने द्वितीय स्थान एवं हसान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । छात्र-छात्राओं के बीच हुई साधारण रेस में कक्षा 6 की छात्रा हंसिका ने प्रथम, हमदा ने द्वितीय एवं कनिष्का ने तृतीय स्थान और कक्षा 8 के छात्र जीशान ने प्रथम,फैजान ने द्वितीय एवं अनस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक दीपेश सिंह, प्रधानाचार्या रेनू बिश्नोई ने सभी क्रीडा प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनका खेलों के प्रति मार्गदर्शन किया। फोटो कांठ 1 बुधवार को हॉवर्ड कॉन्वेंट स्कूल गढ़ी कांठ में प्रतियोगिताओं के दौरान उपस्थित छात्र छात्रा व स्टाफ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




