Moradabad News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से हमला
Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और उसकी मां पर चाकू से हमला किया। युवकों ने पूरे परिवार को धमकी दी और मारपीट की। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संकट की गंभीरता का पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर जांच की जा रही है।

Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लीलता की। किशोरी की मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पूरे परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के ट्रांसपोर्टनगर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे नमित चौहान और वीरपाल उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसकी 16 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की।
पीड़िता के अनुसार उसने हमले का विरोध किया तो आरोपी नमित चौहान व वीरपाल ने अंजली, रंजना, सुशीला और उसके पति के साथ मिलकर उसे और उसके बच्चों को बुरी तरह पीटा। बाद में कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पर पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ता कि तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


