Moradabad News: सड़क पार करते समय अधेड को छोटा हाथी ने रौंदा,मौत, साथी घायल
Moradabad News: मुरादाबाद के टांडा रोड पर एक छोटे हाथी ने सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय अनवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी नईम गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने अनवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार सदमे में है।

Moradabad News: मुरादाबाद- टांडा रोड पर बुधवार सड़क पार कर रहे अधेड़ को छोटे हाथी ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल का पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अटरिया निवासी अनवार पुत्र जुम्मा 55 वर्ष किसी काम से सिरसवां दोराहा आये थे सुबह करीब 11:30 पर वह अपने साथी नईम पुत्र इलाज खान के साथ सड़क पार कर रहा थे ठीक उसी समय तेज रफ्तार छोटे हाथी ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें अनवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी नईम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
मृतक अनवार के शव को सील करके पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। अचानक मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


